नमामि गंगे परियोजना का पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
हाथरस,स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरीहाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने जलेसर रोड स्थित निर्माणाधीन नमामि गंगे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली और कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना शहर के विकास की महत्वपूर्ण योजना है। नगर पालिका परिषद इसकी नियमित निगरानी कर रही है, ताकि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को इसका लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद शहर में आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और निर्धारित समय के भीतर इसे पूरा करने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है। जनहित को प्राथमिकता देते हुए परियोजना को जल्द पूर्ण कर जनता को समर्पित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।इस दौरान वार्ड सभासद काव्य वार्ष्णेय सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

