SIR का उत्कृष्ट कार्य करने वाले इफरान अली को जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित
हरदोई (आरएनआई) विधान सभा निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र शप्रतिशत वितरित, एकत्रित एवं डिजिटाइज करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ (सहायक अध्यापक) इफरान अली,विधानसभा गोपामऊ बूथ संख्या 7 को जिला निर्वाचन अधिकारी ने माला एवं शाल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी बीएलओ श्री अली की तरह अपने कार्य को पूरी निष्ठा, लगन एवं समयबद्वता के साथ करते हुए अपने लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ण करें तथा एसआईआर 2026 अभियान को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्वता से योगदान दें। उन्होने कहा कि मतदाता सूची का सुद्ढ, त्रुटि रहित एवं अद्यतन होना निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वनियता का आधार है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



