हरदोई में पुलिस अधीक्षक ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Oct 17, 2025 - 11:15
Oct 17, 2025 - 11:16
 0  162

हरदोई (आरएनआई) शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान उन्होंने पुलिस बल की उपस्थिति, अनुशासन, परेड की गुणवत्ता व शारीरिक दक्षता का जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जवानों को बेहतर अनुशासन, समयबद्धता एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम, व अन्य कार्यालयों का भी गहन निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं व्यवस्था की समीक्षा की।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कोताही न बरतें। उन्होंने जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने और अनुशासन को सर्वोपरि रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद एवं प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)