राष्ट्रीय जंबूरी में ग्वालियर संभाग के स्काउट्स-गाइड्स ने दिखाई दमदार उपस्थिति

(विष्णु अग्रवाल)

Nov 24, 2025 - 10:50
 0  1.2k
राष्ट्रीय जंबूरी में ग्वालियर संभाग के स्काउट्स-गाइड्स ने दिखाई दमदार उपस्थिति

लखनऊ (आरएनआई) 23 नवंबर से शुरू 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी में ग्वालियर संभाग उत्साहपूर्वक भाग ले रहा है।  इस वैश्विक मंच पर देश-विदेश से 30,000 से अधिक स्काउट्स एंड गाइड्स कैडेट्स एक साथ आए। भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और आतिथ्य सत्कार की विरासत हजारों युवाओं को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान कर रही है।

यह आयोजन न केवल युवाओं की ऊर्जा और अनुशासन का उत्सव है, बल्कि भारत के विकास, नवाचार और सांस्कृतिक गौरव का भी जीवंत प्रतीक बनेगा। पहली बार आयोजित हो रहे ड्रोन शो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब, और ग्लोबल विलेज के रूप में स्थापित यह मिनी सिटी इसे एक आधुनिक रूप देंगी।

करीब 1500 विदेशी प्रतिभागी भी इस जम्बूरी में शामिल हो रहे हैं। 300 एकड़ में फैले इस आयोजन स्थल पर 3,500 से अधिक टेंट, 2,200 शौचालय, 1,700 स्नानघर और 100 से अधिक रसोई की व्यवस्था की गई है। 30,000 दर्शकों की क्षमता वाला विशाल स्टेडियम, 12 प्रवेश द्वार, अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन और जर्मन हैंगर से सुसज्जित वीवीआईपी गैलरी इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का रूप देती है। सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष, फायर स्टेशन, 100-बेड का अस्पताल और 16 डिस्पेंसरी उपलब्ध होंगी। साथ ही, ओवरसीज़ कैफेटेरिया, प्रशासनिक कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल और प्रदर्शनी क्षेत्र प्रतिभागियों को वैश्विक अनुभव प्रदान करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.