राजा रघुवंशी हत्याकांड: अगस्त अंत तक पुलिस पेश करेगी आरोपपत्र
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 23 मई को इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की सोहरा में हुई हत्या के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा और पांच अन्य के खिलाफ अगस्त के अंत तक आरोपपत्र दाखिल करेगी।
शिलांग (आरएनआई) राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को मेघालय पुलिस की ओर से बड़ा अपडेट आया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 23 मई को इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की सोहरा में हुई हत्या के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा और पांच अन्य के खिलाफ अगस्त के अंत तक आरोपपत्र दाखिल करेगी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आरोपपत्र उनकी जून में हुई गिरफ्तारी से तीन महीने पहले की समय सीमा से काफी पहले दाखिल किया जाएगा। सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अतिरिक्त लोक अभियोजक तुषार चंद्रा ने बताया कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है और इसी महीने आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को 27 या 28 अगस्त को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। सोनम और राज कुशवाहा के अलावा पुलिस ने अपराध में शामिल तीन कथित गुर्गों - आनंद सिंह कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान को भी गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य सह-आरोपियों संपत्ति मालिक एल तोमर, संपत्ति डीलर सिलोम जेम्स और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार को जमानत मिल गई है। बता दें कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या से व्यापक आक्रोश फैल गया था और पुलिस ने इसे पहाड़ी राज्य में हाल के दिनों में हुई सबसे जघन्य हत्याओं में से एक बताया था।
मामला कुछ ऐसा है कि इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2024 को सोनम से हुई थी। शादी के बाद वे हनीमून पर मेघालय गए थे। लेकिन 23 मई को राजा लापता हो गए। इसके बाद पुलिस को दो जून को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र की एक गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव मिला।
जांच में सामने आया कि सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने इसके लिए तीन सुपारी किलर आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को भी साथ मिलाया। हत्या के बाद सोनम और राज कुशवाहा इंदौर लौटे और तोमर के फ्लैट में रुके थे। यहीं पर फ्लैट मालिक लोकेन्द्र और गार्ड बलबीर की भूमिका सामने आई।
23 मई को सोनम ने अपनी सास से चर्चा की। दोपहर के बाद तीनों फोन अचानक बंद हो गए। राजा और सोनम के फोन अचानक बंद होना कई सवाल खड़े कर रहा था। जिसे पुलिस ने जांच में लिया। सोनम शादी से पहले और बाद में घंटों तक राज कुशवाह से बात करती थी। राज सोनम के भाई की फर्म में अकाउंटेंट है। उसकी काॅल डिटेल से पुलिस को शंका हुई और मेघालय पुलिस ने इंदौर पुलिस को उनकी जानकारी दी।
हत्या के बाद हथियार भी राजा के शव के पास मिला। यदि हत्यारों को सोनम को मारना होता तो उसी हथियार का उपयोग करते। इससे पुलिस अफसरों को यह पता चल गया कि सोनम की हत्या नहीं हुई है। वह लापता है। उसके दोनो फोन सर्विलांस पर थे, लेकिन हत्या के बाद सोनम ने दोनो फोन का इस्तेमाल नहीं किया। इससे उसकी लोकेशन का पता चल सकता था।
सोनम ने ही गुवाहटी के लिए प्लेन के टिकट बुक कराए थे। उनसे ही पूरी प्लानिंग की थी, लेकिन वापसी के टिकट नहीं बुक कराए थे। यह तथ्य भी कई सवाल खड़े कर रहा था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



