यूएन राजदूत इवांस क्वाडियो अफेदी ने की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा, कहा – ‘यह एकता, दूरदर्शिता और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक’
नई दिल्ली (आरएनआई) — संयुक्त राष्ट्र के राजदूत डॉ. इवांस क्वाडियो अफेदी ने गुजरात के केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने इस भव्य प्रतिमा की स्थापत्य कला और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य की खुलकर प्रशंसा की।
डॉ. अफेदी ने आरोग्य वन, जंगल सफारी और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया। स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “केवड़िया को जिस तरह से प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर एक वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, वह वाकई प्रशंसनीय है।”
राजदूत अफेदी ने कहा, “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सिर्फ एक स्मारक नहीं, बल्कि एकता, दूरदर्शिता और राष्ट्रीय गौरव का जीवंत प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थल की सुंदरता, स्वच्छता और हरियाली मन को मोह लेने वाली है।
प्रकृति प्रेमी डॉ. अफेदी ने पौधों और पर्यावरण के मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव को लेकर स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की और कहा, “यह अब तक देखे गए सबसे सुंदर स्थलों में से एक है। मैं चाहता हूँ कि संयुक्त राष्ट्र, यूरोप और अफ्रीका के लोग भी इस अद्भुत स्थान की यात्रा करें।”
उन्होंने प्रतिमा परिसर में अपनाई गई पर्यावरण-अनुकूल पहलों, सुव्यवस्थित संरचनाओं और रिवरफ्रंट के विकास की भी सराहना की। साथ ही भारत सरकार द्वारा सस्टेनेबल टूरिज्म (सतत पर्यटन) और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “भारत वैश्विक पर्यटन के नए मानक स्थापित कर रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



