बाढ़ पीड़ितों तक भोजन, पानी आदि सभी व्यवस्थायें पहुंचायी जायेगी: जिलाधिकारी
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ तहसील शाहाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम भीरमपुर व पचदेवरा तथा उमारिया का मोटर वोट से निरीक्षण किया तथा बीडीओ को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक प्रत्येक दिन दोनों समय भोजन पहुंचायें। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित गांवों के बीमार लोगों की जांच एवं उपलब्ध कराने हेतु कैम्प लगवायें। डीएम ने पशु अधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित गांव के जानवरों के लिए भूसा एवं हरे चारे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होने बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वासन किसी प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों तक भोजन, पानी आदि सभी सम्भव व्यवस्थायें पहुंचायी जायेगी। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार शाहाबाद आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

