प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के बढ़ते कदम

Mar 8, 2024 - 16:01
Mar 8, 2024 - 16:02
 0  648
प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के बढ़ते कदम

हरदोई (आरएनआई) जिले में नवोदित सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी का प्रादुर्भाव हुए अभी कुछ ही समय हुआ है। लेकिन संस्था की पहचान राष्ट्रीय फलक तक पहुंच रही है। जनकल्याणार्थ हेतु उदीयमान संस्था में देश की नामचीन हस्तियां जुड़ रही हैं।इसी क्रम में संस्था से पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर ग्राम विकास उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ श्री रजित राम मिश्रा, पूर्व डी.आई.जी साधना गोस्वामी,पूर्व एडिशनल डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग पी.एन चतुर्वेदी,सांडी में पूर्व क्षेत्राधिकारी रहे देवेन्द्र सिंह के अलावा पूर्व डिप्टी कमिश्नर मनरेगा पुतान सिंह समिति में जुड़े हैं। इन वरिष्ठ अधिकारियों के संस्था में जुड़ने से समिति के उद्देश्यो को बल ही नहीं मिलेगा बल्कि जनकल्याण के कार्यों में पंख लग सकते हैं। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी व उपाध्यक्ष रामप्रकाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष समता शर्मा एडवोकेट, मंत्री शत्रुहन द्विवेदी, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष लीला पाठक, महिला जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष डा. राम-लखन गुप्ता(अनुज गुप्ता) समेत समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)