पारंपरिक कला को संजीवनी: पटना में हस्तशिल्प प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
(उमेश कुमार विप्लवी)
पटना (आरएनआई)बिहार सरकार, उद्योग विभाग के अंतर्गत उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना द्वारा संचालित हस्तशिल्प प्रशिक्षण सत्र (जुलाई–दिसंबर 2025) की शुरुआत हो चुकी है। इस सत्र में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं को पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के प्रारंभिक चरण में छात्रों को विभिन्न शिल्पों की बुनियादी जानकारी दी जा रही है, जिसमें संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है। टिकुली, सिक्की, टेरेकोटा, एप्लीक, बाँस, जूट, ब्लॉक प्रिंटिंग सहित अन्य शिल्पों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संस्थान की सभी शाखाओं में छात्रों का उत्साह, सीखने की ललक और रचनात्मकता साफ़ रूप से दिखाई दे रही है। प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से न केवल पारंपरिक कलाओं को संरक्षित और समृद्ध किया जा रहा है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण सत्र ग्रामीण एवं शहरी युवाओं के लिए रोज़गार, नवाचार और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



