नाली खोदने की लापरवाही: गुना में व्यापारियों का विरोध, जल प्रकोष्ठ प्रभारी की अनदेखी

Apr 30, 2024 - 16:16
Apr 30, 2024 - 16:16
 0  2.5k

गुना (आरएनआई) गुना की नई सड़क रोड पर पाटनी मेडिकल से लेकर अम्बे चोक तक पाइप लाइन बिछाने के नाम पर पूरी सड़क एक तरफ की चार फुट तक गहरी नाली खोदी जा रही हैं। जिससे पूरे दुकानदारों का व्यापार ठप हो गया हैं, वही इस सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा हैं। बता दे कि इस सड़क को 10 दिन से नाली खोद दी गई थी। व्यापारियों का कहना हैं कि सड़क पर पाइप लाइन का कार्य रात्रि में करना था, जिससे व्यापार प्रभावित न हो। बताते हैं कि इसके बाद रोड डाली जाएगी। जल प्रकोष्ठ के प्रभारी को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0