दूसरे दिन 25 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन अर्चन कर किया विसर्जन
मुंगावली (आरएनआई) श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में धर्म, भक्ति और साधना का अलौकिक संगम देखने को मिल रहा है। नगर के प्राचीन श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर परिसर, मीठी झिरिया देवी मंदिर के पीछे चल रहे श्री पार्थिवेश्वर शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के अंतर्गत दूसरे दिन रविवार को 25 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया गया।
पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने मिट्टी से शिवलिंग बनाकर उनका पूजन-अर्चन किया। इसके उपरांत इन सभी शिवलिंगों को नगर के भुजरिया तालाब में विधिवत रूप से विसर्जित किया गया। इस पवित्र अनुष्ठान में नगर व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। यह आयोजन श्री श्री 1008 मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन के मुख्य संयोजक पं. अतुल प्रदीप बापट ने बताया कि शिवलिंग निर्माण का यह कार्य पूर्ण श्रद्धा और नियमों के अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें महिला-पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।उक्त आयोजन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण और दोपहर 3 बजे से संगीतमय रुद्राभिषेक की भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का समापन गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को पूर्णाहुति, भव्य विसर्जन और महाप्रसादी के साथ किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



