गस्त में लापरवाही पर लोनार थाना प्रभारी व सिपाही निलंबित, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

Aug 7, 2025 - 20:27
Aug 7, 2025 - 20:31
 0  1.6k
गस्त में लापरवाही पर लोनार थाना प्रभारी व सिपाही निलंबित, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

हरदोई (आरएनआई) लोनार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक हरदोई ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक वर्मा (पीएनओ 155063064) और आरक्षी आकाश गिरि (पीएनओ 182352733) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दिनांक 5/6 अगस्त 2025 की रात्रि में दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा क्षेत्र में प्रभावी गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग नहीं की गई, जिससे थानाक्षेत्र लोनार में एक के बाद एक कई चोरी की घटनाएं घटित हुईं। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी शाहाबाद को सौंपी है, जिन्हें निर्देशित किया गया है कि वे 7 दिवस के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

साथ ही जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण सजग रहें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)