पंजाब: कांग्रेस ने चार और उम्मीदवारों का किया एलान
कांग्रेस ने पंजाब की 13 में से 12 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। अब केवल फिरोजपुर सीट पर उम्मीदवार के नाम पर संशय बाकी है।
चंडीगढ़ (आरएनआई) कांग्रेस ने सोमवार को चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस ने लुधियाना से अपने प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चुनाव मैदान में उतार दिया है। पंथक सीट श्री आनंदपुर साहिब से हिंदू चेहरे विजय इंदर सिंगला पर दांव खेला गया है।
पार्टी ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और गुरदासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा गया है। अब केवल फिरोजपुर से प्रत्याशी का एलान रह गया है।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तीन बार गिद्दड़बाहा से विधायक रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था और करीब बीस हजार वोट से हार गए थे। वे पंजाब कांग्रेस के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी की सरकार में वे पंजाब के परिवहन मंत्री भी रहे। इसके अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।
सुखजिंदर रंधावा फतेहगढ़ चूड़ियां और डेरा बाबा नानक से विधायक रह चुके हैं। चरणजीत चन्नी की सरकार में वे उपमुख्यमंत्री थे। रंधावा की गिनती पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है।
विजय इंदर सिंगला सिंगला मूलरुप से पटियाला के रहने वाले हैं। वे संगरूर से सांसद रह चुके हैं। सिंगला पिछली कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण विभाग व एजूकेशन विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। वे पार्टी के प्रमुख हिंदू चेहरों में से हैं। इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर श्री आनंदपुर साहिब सीट से मनीष तिवारी सांसद चुने गए थे। इस बार वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



