कछौना में भूजल सप्ताह पर जागरूकता गोष्ठी, बीडीओ बोले- जल के बिना जीवन की कल्पना असंभव

Jul 17, 2026 - 21:13
Jul 17, 2026 - 21:17
 0  54
कछौना में भूजल सप्ताह पर जागरूकता गोष्ठी, बीडीओ बोले- जल के बिना जीवन की कल्पना असंभव

कछौना, हरदोई। (आरएनआई) भूजल सप्ताह के अंतर्गत विकास खण्ड कछौना के सभागार में शुक्रवार को भूजल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषय पर एज जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र ने कहा जल प्रकृति का अमूल्य वरदान है, जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। हम सभी को छोटे-छोटे प्रयासों से जल बचाने की आदत डालनी चाहिए। इस अवसर पर लघु सिंचाई अवर अभियंता अशोक पाल ने कहा जल ही सभी प्राणियों का प्राण है, जल ही फसलों व अन्न का जीवन है। संसार में जल के बिना किसी भी बीज का अंकुरण संभव नहीं है। शुद्ध पेयजल के अभाव में अनजाने में कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। जल संसाधन का दुरुपयोग न हो, इसके लिए भी हमें सजग रहना पड़ेगा। बहुमूल्य जल को बचाने के लिए महत्वपूर्ण सुझावों का पालन करें, वर्षा जल संरक्षित करें।

       इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेश चन्द्र, लघु सिंचाई अवर अभियंता अशोक पाल, प्रधानगण ओमप्रकाश गौतम, आशीष कुमार, महेश गुप्ता, टी.ए. राजकुमार दीक्षित, संजय कुमार, बृजेश कुमार, जयप्रकाश सहित कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)