संसद में हंगामा जारी: राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, लोकसभा में भी बाधित रहा कामकाज
संसद के मानसून सत्र का आज 11वां दिन है, पिछले 10 दिनों में सदन की कार्यवाही ज्यादातर हंगामे के भेंट ही चढ़ी है। कुल मिलाकर मानसून सत्र राजनीतिक टकराव का केंद्र बना हुआ है। सरकार अपने विधायी कार्यों को आगे बढ़ाना चाहती है, वहीं विपक्ष एसआईआर समेत मुद्दों पर बहस को लेकर अड़ा हुआ है।
नई दिल्ली (आरएनआई) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सांसदों से विरोध प्रदर्शन बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी रुकावटें लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं। विपक्षी सांसदों के विरोध के कारण लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित की गई।
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने से पहले केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के संबंध में सदस्य की तरफ से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया।
कांग्रेस महिला सांसद से दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके में छिनैती के मामले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'जब कोई महिला सांसद इतने सुरक्षित क्षेत्र में भी सुरक्षित नहीं है तो देश के अन्य भागों में क्या हाल होगा, यह सभी के सामने है। आज सरकार पूरी तरह से चरमरा गई है। लोकतंत्र के मंदिर में लोकतंत्र की बात करने को तैयार नहीं है। अगर लोकतंत्र ही नहीं बचेगा तो संसद का क्या होगा?'
एलजेपी (रामविलास) नेता अरुण भारती ने कहा, 'मुझे लगता है कि विपक्ष दुविधा में है क्योंकि लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र चुनाव के समय में वो ही आरोप लगाते थे कि मतदाता सूची में NDA के ज्यादा वोटर हैं इसलिए हम चुनाव हार जाते हैं। इसको लेकर उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी। जब चुनाव आयोग उनकी इस शिकायत पर कार्रवाई कर रहा है, तब भी उन्हें आपत्ति है...उनका मुद्दा क्या है, पहले वो इसको क्लियर कर लें।'
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'यह (एसआईआर) बहुत बड़ा मुद्दा है और सरकार को इसपर चर्चा करनी चाहिए। चर्चा करें और आगे बढ़ें।'
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



