मथुरा में बाढ़ का कहर: फसल बर्बाद होने से हताश किसान ने यमुना में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाया

यमुना का बढ़ा जलस्तर तबाही मचा रहा है। खेत पानी में जलमग्न हो गए हैं। इससे आहत होकर एक किसान ने यमुना में कूदकर जान देने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

Sep 4, 2025 - 20:27
 0  81
मथुरा में बाढ़ का कहर: फसल बर्बाद होने से हताश किसान ने यमुना में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाया

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। तटीय गांवों में बाढ़ और बारिश पीड़ितों पर कहर बनकर टूट रही है। मंगलवार को गांव बसाऊ में किसान शीशपाल ने बाढ़ से हुए नुकसान व बीमारी से आहत होकर यमुना नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर जान बचाई।

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से 3-4 दिन पहले शीशपाल का मकान गिर गया था। वहीं करीब 12 बीघा खब्जी की फसल बर्बाद हो गई थी। इसके साथ ही शीशपाल पिछले 6-7 महीनों से बीमारी से भी परेशान था। इसी सबसे आहत होकर उसने मंगलवार को यमुना में छलांग लगा दी। 

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह शीशपाल को नदी से बाहर निकाला। बुधवार को पीड़ित किसान से मिलने विधायक राजेश चौधरी, एसडीएम रितु सिरोही, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय और सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह ने शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि शीशपाल का उपचार कराया जाएगा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.