मथुरा: जलभराव का स्थायी समाधान नहीं, जनता के भरोसे निगम

Jun 20, 2025 - 21:50
 0  108
मथुरा: जलभराव का स्थायी समाधान नहीं, जनता के भरोसे निगम

मथुरा (आरएनआई) बारिश के मौसम में संवेदनशील स्थानों पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान के बजाय नगर निगम के अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। जलभराव के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पंप सेट लगाने के साथ-साथ कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। यहां 24 घंटे लोगों की जलभराव से संबंधित समस्याएं सुनी जाएंगी। इसके बाद जलनिकासी पर ध्यान दिया जाएगा।

बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश से मथुरा-वृंदावन के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया था। इससे शहर का कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। हालांकि निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अतिरिक्त पंप सेट लगाकर जलनिकासी कराई थी। इसी को देखते हुए नगर आयुक्त जग प्रवेश व महापौर विनोद अग्रवाल ने संवेदनशील स्थानों पर जलनिकासी के लिए छह अस्थायी अतिरिक्त पंप सेट लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जेसीबी की मदद से नाले-नालियों की तली-झाड़ सफाई कराई गई है।

भूतेश्वर तिराहा स्थित जलकल विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां 24 घंटे निगम के कर्मचारी जलभराव की समस्या सुनेंगे। कंट्रोल रूम में दर्ज जलभराव की शिकायत के बाद कर्मचारी जलभराव की समस्या का समाधान करेंगे। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए निगम के साथ-साथ यातायात विभाग व अन्य विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है।

बारिश के समय जलभराव के संवेदनशील स्थान भूतेश्वर तिराहा, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड पर मुख्य मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग होगी। ताकि राहगीर जलभराव के बीच से न गुजरें। साथ ही अतिरिक्त पंप सेटों के साथ-साथ एक जेसीबी मशीन मौजूद रहेगी और निगम के कर्मचारी तैनात रहेंगे ताकि पानी की निकासी की जा सके।

मानसून की दस्तक के बाद नगर निगम ने अतिक्रमण, साफ-सफाई, पानी और लाइटिंग की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जिला उद्योग बंधु और जिला व्यापार मंडल की बैठक बुलाई है। संगठन के पदाधिकारियों से जनसमस्याओं पर सुझाव मांगे जाएंगे और समाधान पर चर्चा होगी। यह बैठक भूतेश्वर स्थित नए कार्यालय पर दोपहर तीन बजे होगी। बृहस्पतिवार को सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों को पत्र भेजा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.