पूर्व संध्या पर मनाई भामाशाह की 478वीं जयंती

वैश्य एकता परिषद की आयोजित विचार गोष्ठी में आदर्शों पर चलने का दोहराया संकल्प

Jun 27, 2025 - 19:13
Jun 27, 2025 - 19:17
 0  243
पूर्व संध्या पर मनाई भामाशाह की 478वीं जयंती

फतेहपुर (आरएनआई) अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह का 478 वां जन्म दिवस मनाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। परिषद द्वारा कृष्णा लाज में आयोजित विचार गोष्ठी में राष्ट्रभक्त दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी का 478 वां जन्म दिवस पर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट ने कहा कि आज हम सभी ऐसे महापुरूष का जन्म दिवस मना रहे हैं जिन्होने अपनी सात पीढियो का संचित धन राष्ट्र रक्षा हेतु राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों वीरवर महाराणा प्रताप को सविनय पूर्वक समर्पित कर दी थी जो समाज के लिये अनुकरणीय है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि 28 जून 1547 को मेवाड राजस्थान में जन्मे दानवीर शिरोमणि भामाशाह महाराणा प्रताप के अच्छे मित्र व सलाहकार थे। जब महाराणा प्रताप को युद्ध में धन की आवश्यकता होती थी तब भामाशाह अपने कोष से आर्थिक मदद करते थे जिससे वह अपनी सेना का संचालन करते थे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित युवा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि भामशाह जी के दानवीरता के चर्चें आसपास के क्षेत्रों में बडे ही सम्मान के साथ लिया जाता था। हल्दी घाटी के युद्ध में पराजित महाराणा प्रताप के लिये उन्होंने अपनी निजी संपति से इतना अधिक दान दिया था। जिससे 20 हजार सैनिकों का 12 वर्षों तक निर्वहन हो सकता था। भामाशाह जी से प्राप्त धनराशि से महाराणा प्रताप में नया उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने पुनः सैन्य शक्ति संगठित कर मुगल शासकों को पराजित कर पुनः मेवाड राज्य प्राप्त किया। परिषद के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसे महापुरूषों के जन्म दिवस मनाकर महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर नव पीढी को जागृत करने का प्रयास करते है जिससे आने वाली पीढी को अपने महापुरूषों के जीवन चरित्र का परिचय प्राप्त हो सके। इस मौके पर परिषद के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल, रामस्वरूप गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, विमल गुप्ता एडवोकेट, वेद गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, व्यापार मंडल के बृजेश सोनी, प्रमोद गुप्ता, अनीत अग्रहरि एडवोकेट, गुड्डू मोदनवाल, रज्जन गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, अमित गुप्ता, सतीश साहू, गौरव शरण गुप्ता, राघवेंद्र, विनय गुप्ता फौजी, यश गुप्ता, हरि चौरसिया भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0