पठकाना रामलीला समिति के दिवंगत मंत्री की आत्मा की शान्ति हेतु श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद नगर की पठखाना श्री रामलीला मेला समिति के बरिष्ठ मंत्री पं0 आशीष मोहन तिवारी ऊर्फ राजू तिवारी के निधन और उनके पार्थिव शरीर के दाह संस्कार के बाद सोमवार को शोकाकुल श्री रामलीला मेला समिति द्वारा आर. एन. मैरिज लॉन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें समिति सहित नगर के गणमान्य नागरिकों नें सम्मिलित होकर स्वर्गवासी आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा, यद्वपि मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से पूर्व समिति के दोनों संरक्षकों क्रमशः डॉ मुरारी लाल गुप्ता तथा हरिनाथ त्रिपाठी ने स्वर्गवासी हो चुके राजू तिवारी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया ततपश्चात सभी उपस्थित जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
स्वर्गीय राजू तिवारी विगत 12 बर्षों से रामलीला मेला की व्यवस्था को बढ़ चढ़कर व्यवस्थित कर रहे थे, समिति ऐसे मंत्री के निधन को अपूर्णिय क्षति मान रही है, यही सही है करीब एक दशक से रामलीला के लिए लाखों का चंदा इकट्ठा करने का श्रेय राजू तिवारी को मिलता रहा है, वह सरल स्वभाव के मिलनसार युवक थे, युवावस्था में ही उनके निधन से समिति सहित सम्पूर्ण क्षेत्र को धक्का लगा है, जिस दिन उनके निधन की खबर शाहाबाद आई थी उस दिन लगभग सभी की ऑंखें भीग गई थीं। कस्बे में सन्नाटा पसरा था, लोगों ने रात भर उनके पार्थिव शरीर की प्रतीक्षा की और दूसरे दिन सुबह बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने नर्मदा तीर्थ स्थल शमशान घाट तक उनकी शव यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें सजल नेत्रों से अंतिम विदाई दी।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, मृदुल अवस्थी श्याम, अनमोल गुप्ता, रामदास गुप्ता एडवोकेट, अनिल पाण्डेय पिंटू नगर अध्यक्ष भाजपा, रिषी मिश्रा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, सत्यवीर शुक्ला, मंदीप मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, अंशू रस्तोगी, दीपू तिवारी, समेत दिवंगत राजू तिवारी परिवार से उनके भाई संगीत तिवारी व भतीजा दीपू तिवारी, सोमू तिवारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



