नोएडा श्रमिक आंदोलन मामले में बड़ी कार्रवाई, सत्यम वर्मा और आकृति पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

May 13, 2026 - 20:24
 0  162
नोएडा श्रमिक आंदोलन मामले में बड़ी कार्रवाई, सत्यम वर्मा और आकृति पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और कथित भड़काऊ गतिविधियों को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आंदोलन से जुड़े सत्यम वर्मा और आकृति पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। दोनों को मजदूर बिगुल दस्ता का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, श्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान हिंसा, अराजकता और कानून व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े कई मामले दर्ज किए गए थे। जांच में सामने आया कि सत्यम वर्मा और आकृति ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाने और अशांति फैलाने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में किसी भी तरह की हिंसक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सत्यम वर्मा को एक पत्रकार, संपादक, अनुवादक और सार्वजनिक बुद्धिजीवी के रूप में जाना जाता है। वे समाचार एजेंसी यूनिवर्ता में भी काम कर चुके हैं और भगत सिंह से जुड़े दस्तावेजों के संपादन कार्य से भी जुड़े रहे हैं। वहीं आकृति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में परास्नातक किया है।

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के बीच बहस तेज हो गई है। एक पक्ष इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम बता रहा है, जबकि दूसरे पक्ष ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और श्रमिक आंदोलनों पर सख्ती करार दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.