सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर केस दर्ज, PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

May 12, 2026 - 12:22
 0  135
सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर केस दर्ज, PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद महोबा में उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और शहर में विरोध प्रदर्शन भी किए गए।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा था। यह प्रदर्शन बिजली कटौती, पेयजल संकट, स्मार्ट मीटर और फसल बीमा घोटाले जैसे मुद्दों को लेकर किया जा रहा था। इसी दौरान मीडिया से बातचीत और सभा को संबोधित करते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी की। भाजपा ने आरोप लगाया कि सांसद ने प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जो देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है।

बयान सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। महोबा के आल्हा चौक पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदर्शन के दौरान सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने स्मार्ट मीटरों में गड़बड़ी, फसल बीमा घोटाले और विद्यालय बंद होने के मुद्दे उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने ईवीएम की निष्पक्षता और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी टिप्पणी की। सांसद ने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.