मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

May 15, 2026 - 20:58
May 15, 2026 - 21:00
 0  0
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा की जिला इकाई द्वारा आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में संभागीय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई ।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल , संभागीय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल , अग्रवाल ट्रस्ट गुना के अध्यक्ष प्रदीप मित्तल , सचिव इंजी. अनिल अग्रवाल , प्रदेश अध्यक्ष (महिला) श्रीमती मीना बंसल एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता मंचासीन रहे ।

स्थानीय एबी रोड पर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ सभी मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का मेजबानों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया ।

सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया ।

अत्यंत गरिमामयी कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल द्वारा घोषित पदाधिकारियों में जिला संरक्षक कैलाश अग्रवाल कुरावर , ज़िलाध्यक्ष मनोज बिंदल , उपाध्यक्ष डॉ एम एल मंगल , सचिव डॉ देवेंद्र अग्रवाल , सहसचिव अशोक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर संतोष तायल प्रमुख रूप से रहे वहीं संभागीय महिला पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्रीमती योगिता अग्रवाल , उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा मित्तल , महामंत्री श्रीमती अलका बिंदल , उप महामंत्री श्रीमती राधिका अग्रवाल , कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल एवं प्रभारी श्रीमती निष्ठा गर्ग बनीं ।

महिला ज़िलाध्यक्ष पद पर श्रीमती रश्मि अग्रवाल , उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता गर्ग एवं श्रीमती ज्योति अग्रवाल , महामंत्री श्रीमती संगीता अग्रवाल , उप महामंत्री अंजू साँवरिया , कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा गोयल , प्रभारी श्रीमती विनिता अग्रेस की नियुक्ति की गई ।

नगर अध्यक्ष पद पर श्रीमती संगीता गर्ग, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना मित्तल, महामंत्री श्रीमती अलका गर्ग एवं सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती राधा बिंदल बनाई गईं ।

संभागीय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा की जा रही घोषणा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष द्वय द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महिला संभागीय अध्यक्ष श्रीमती छवि अग्रवाल द्वारा किया गया एवं संगठन द्वारा उन्हें प्रदेश सलाहकार का नवीन एवं महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया ।

संभागीय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा सभी नवीन पदाधिकारियों को संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं ।

अंत में आभार निवर्तमान महामंत्री श्रीमती संगीता गर्ग ने व्यक्त किया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0