कलेक्टर के निर्देशन में नैशनल हाईवे को बनाया जा रहा दुर्घटना मुक्त

Friday, May 15, 2026 - 20:55
Updated: 3 months ago
0
कलेक्टर के निर्देशन में नैशनल हाईवे को बनाया जा रहा दुर्घटना मुक्त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में “दुर्घटना मुक्त नैशनल हाईवे अभियान” के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की गयी है। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम कर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाना है।

 

इसी क्रम में आज जिला प्रशासन एवं नेशनल हाईवे के संयुक्त दल द्वारा NH-46 गुना-शिवपुरी सेक्शन अंतर्गत म्याना से दो खंबा तक विशेष कार्रवाई करते हुए 05 स्थानों पर बनाई गई अनाधिकृत मीडियन ओपनिंग को बंद कराया गया। इन अवैध कटों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती थी।

 

कार्रवाई में तहसीलदार मयंक तिवारी, नेशनल हाईवे के आर.ई. इंजीनियर मनमोहन शर्मा, एएचई केतन पंचवेदी एवं ISGTL के सीईओ बरून सिंह सहित संयुक्त दल मौके पर उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User