राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ट्रेड डील नहीं, अदाणी को बचाने का सौदा हुआ

May 15, 2026 - 12:21
 0  27
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ट्रेड डील नहीं, अदाणी को बचाने का सौदा हुआ

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता देशहित में नहीं, बल्कि गौतम अदाणी को राहत दिलाने के लिए किया गया “सौदा” है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कोई व्यापार समझौता नहीं किया, बल्कि “अदाणी की रिहाई का सौदा” किया है। उनका यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया कि अमेरिका में गौतम अदाणी से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले के निपटारे की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है।

अमेरिका में दायर मामले में आरोप लगाया गया था कि अडानी समूह ने भारत की एक बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना से जुड़े कथित रिश्वतखोरी मामले की जानकारी निवेशकों से छिपाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन इस मामले को सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में सरकार अमेरिका के दबाव में झुक गई।

जयराम रमेश ने दावा किया कि अब यह स्पष्ट हो रहा है कि सरकार ने कई अहम फैसले अमेरिकी दबाव में लिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन अदाणी के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों को हटाने की तैयारी कर रहा है।

हालांकि, केंद्र सरकार या अडानी समूह की ओर से कांग्रेस के इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.