नगर पालिका में सफाई के नाम पर कमाई का खेल, नपाध्यक्ष ने सीएमओ को लिखा पत्र— पूछा, किसकी दादागिरी से चल रहा भ्रष्टाचार?

स्वयं सीएमओ के निरीक्षण में 16 में से मौके पर मिले सिर्फ 5, रसूखदार पार्षदों की शह पर चल रहा है ‘सैलरी घोटाला’!

Friday, February 20, 2026 - 15:34
Updated: 7 months ago
0
नगर पालिका में सफाई के नाम पर कमाई का खेल, नपाध्यक्ष ने सीएमओ को लिखा पत्र— पूछा, किसकी दादागिरी से चल रहा भ्रष्टाचार?

गुना (आरएनआई)नगरपालिका परिषद गुना में सफाई व्यवस्था के नाम पर मचे अंधेरगर्दी के खेल का पर्दाफाश हो गया है। शहर की सफाई व्यवस्था क्यों चौपट है, इसका जवाब खुद मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंजूषा खत्री के औचक निरीक्षण में मिल गया। वार्ड 16 में जब सीएमओ जांच करने पहुंचीं, तो रजिस्टर में दर्ज 16 सफाई संरक्षकों में से मौके पर सिर्फ 5 कर्मचारी मिले। बाकी 11 कर्मचारी कहां थे? क्या वे घर बैठकर वेतन डकार रहे हैं या फिर किसी माननीय की चाकरी में लगे हैं?

पार्टी लाइन से भटकने वाले पार्षदों की ‘सेटिंग’ का शिकार हुआ शहर

नगरपालिका सूत्रों और सियासी गलियारों में चर्चा है कि सफाई संरक्षकों की इस बंदरबांट में उन पार्षदों का हाथ है, जो नपा की बैठकों में अपनी ही पार्टी (भाजपा) की गाइडलाइन के खिलाफ जाकर केवल विरोध की राजनीति करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User