सैफ अली खान को बड़ी कानूनी राहत: भोपाल की 16.62 एकड़ शाही जमीन पर पटौदी परिवार का हक बरकरार

Wednesday, February 18, 2026 - 22:39
Updated: 5 months ago
0
सैफ अली खान को बड़ी कानूनी राहत: भोपाल की 16.62 एकड़ शाही जमीन पर पटौदी परिवार का हक बरकरार

भोपाल (आरएनआई) भोपाल की इस कीमती शाही जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब पटौदी परिवार के पक्ष में सुलझ गया है।

कोर्ट ने स्पष्ट रूप से माना है कि भोपाल की 16.62 एकड़ जमीन पटौदी परिवार की 'निजी संपत्ति' है.

न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि इस जमीन पर पटौदी खानदान का मालिकाना हक पूरी तरह वैध है और इसे सरकारी नियंत्रण में नहीं रखा जा सकता।

यह जमीन भोपाल के प्राइम लोकेशन (शाही क्षेत्र) में स्थित है, जिसकी बाजार दर के हिसाब से कीमत अरबों रुपये आंकी जा रही है।

इस फैसले के बाद अब सैफ अली खान, उनकी माता शर्मिला टैगोर और उनकी बहनें आधिकारिक तौर पर इस विशाल भूखंड के मालिक बन गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User