सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने की कलेक्टर श्री कन्याल से भेंट

Wednesday, February 18, 2026 - 18:53
0
सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने की कलेक्टर श्री कन्याल से भेंट

गुना (आरएनआई) कलेक्टर कार्यालय में आज सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों और कलेक्टर गुना के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वे ऑफ इंडिया के उप अधीक्षण सर्वेक्षक गोविंद नागवंशी तथा मध्य प्रदेश भू-स्थानिक निदेशालय, जबलपुर के सर्वेक्षक संचिरत्न बौद्ध उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सर्वे ऑफ इंडिया के विभिन्न उत्पादों, सेवाओं एवं तकनीकी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने संपत्ति रजिस्टर एवं मानचित्रों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रशासनिक कार्यों में उनके महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मध्य प्रदेश राज्य के नवीनतम हिंदी एवं अंग्रेजी मानचित्र, संपत्ति रजिस्टर, आधिकारिक मानचित्र तथा सर्वे ऑफ इंडिया का कैलेंडर कलेक्टर को भेंट किया गया।

कलेक्टर श्री कन्याल ने सर्वे ऑफ इंडिया की कार्यप्रणाली और उपलब्ध कराई गई जानकारी की सराहना करते हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सटीक भू-स्थानिक जानकारी प्रशासनिक योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User