टेक्सास में मूसलधार बारिश से तबाही, राहत-बचाव कार्य ठप, लोगों को घर खाली करने के आदेश

अमेरिकी शहर टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आकर अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। 160 से अधिक लोग लापता हैं। रविवार को भारी बारिश के चलते बाढ़ का प्रभाव बढ़ गया। इसके चलते राहत अभियान को रोकना पड़ा। 

Jul 14, 2025 - 15:33
 0  108
टेक्सास में मूसलधार बारिश से तबाही, राहत-बचाव कार्य ठप, लोगों को घर खाली करने के आदेश

केरविले (आरएनआई) टेक्सास में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश के चलते बचाव और राहत अभियान को रोकना पड़ा है। इसके अलावा तमाम मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं लोगों को मकान खाली करने के आदेश दिए गए हैं। 

अमेरिका के मध्य टेक्सास में ग्वाडालूप नदी में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के चलते अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। अफसरों का कहना है कि अकेले केर काउंटी में 160 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हो सकते हैं और आसपास के इलाकों में 10 और लोग लापता हो सकते हैं। रविवार आधी रात के बाद अधिकारियों ने कुछ घरों में घर-घर जाकर लोगों को सचेत किया कि बाढ़ फिर से आ सकती है। अधिकारियों ने इलाके के लोगों को फोन पर भी अलर्ट भेजा।

रविवार दोपहर बाद केर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने घोषणा की कि काउंटी के पश्चिमी हिस्से में खोज दल अपना काम फिर से शुरू कर सकते हैं। लेकिन स्थानीय गैर-लाभकारी संस्था हिल कंट्री कम्युनिटी एक्शन एसोसिएशन की सीईओ एशले जॉनसन ने बताया कि सैन सबा काउंटी में बाढ़ ने लगभग 100 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मवेशियों के लिए लगाई गई अनगिनत बाड़ें गिरा दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण समुदाय में आप जो कुछ भी सोच सकते हैं, वह सब नष्ट हो गया। 

गवर्नर ग्रेग एबॉट ने एक्स पर लिखा कि सैन सबा, लैम्पासस और श्लेचर काउंटियों में बचाव कार्य जारी है और कुछ अन्य काउंटियों में लोगों को निकालने का काम चल रहा है। एबॉट ने बताया कि टेक्सास टास्क फोर्स वन ने लैम्पासस क्षेत्र में दर्जनों लोगों को बचाया है। काउंटी अधिकारियों ने सैन सबा नदी के पास बाढ़ प्रभावित इलाके में रहने वाले सभी लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया है। जॉनसन ने बताया कि लोगों को सैन सबा सिविक सेंटर ले जाया जा रहा है। हर कोई किसी न किसी तरह से बाढ़ से प्रभावित है। हर कोई अपने पड़ोसियों की मदद के लिए जो कुछ भी कर सकता है, वह कर रहा है।

रविवार को भारी बारिश के बीच मैथ्यू स्टोन केरविले में ग्वाडालूप स्ट्रीट पर स्थित अपने घर के सामने सीवर से टहनियां और लकड़ी साफ कर रहे थे, तभी सड़क पर कई इंच पानी जमा हो गया। स्टोन को अपने बुज़ुर्ग पड़ोसियों को पानी के घर में घुसने से पहले ही घर से निकालना पड़ा। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी घबरा गई थी, यह तो पक्का है, लेकिन जब तक नदी का जलस्तर कम नहीं हो जाता, हम सब ठीक रहेंगे। पुलिस बार-बार आ रही है, हमें ढेरों अलर्ट मिल रहे हैं, हमें बहुत सहयोग मिल रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.