जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 49 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश

May 15, 2026 - 20:47
May 15, 2026 - 20:51
 0  81
जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 49 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरदोई(आरएनआई)कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रियंका सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री संस्कृति त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)