यूपी में आंधी-तूफान और बिजली का कहर, 111 लोगों की मौत; सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजे के दिए निर्देश

May 14, 2026 - 22:38
 0  108
यूपी में आंधी-तूफान और बिजली का कहर, 111 लोगों की मौत; सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजे के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 72 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 170 पशुओं की मौत और 227 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।

राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज में सबसे ज्यादा 21 लोगों की जान गई। मिर्जापुर में 19, संत रविदास नगर में 16 और फतेहपुर में 11 लोगों की मौत दर्ज की गई है। वहीं रायबरेली और उन्नाव में छह-छह तथा बदायूं में पांच लोगों की जान गई है।

ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और कच्चे मकान ढह गए। सोनभद्र में सबसे अधिक 75 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा मिर्जापुर, बरेली, बदायूं और प्रयागराज समेत कई जिलों में भी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

पशुहानि के मामलों में कानपुर देहात सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां 33 पशुओं की मौत हुई। संत रविदास नगर, रायबरेली, प्रयागराज और मिर्जापुर में भी बड़ी संख्या में पशुहानि दर्ज की गई है।

इस बीच योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मृतकों के परिजनों और प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही घायलों के इलाज और क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वे का काम भी तेजी से पूरा करने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.