नन्हें चेहरों पर लौटेगी मुस्कान, कोक्लियर इम्प्लांट के जरिये सुन सकेंगें मूक-बाधिर बच्चे

May 15, 2026 - 17:10
May 15, 2026 - 17:10
 0  189
नन्हें चेहरों पर लौटेगी मुस्कान, कोक्लियर इम्प्लांट के जरिये सुन सकेंगें मूक-बाधिर बच्चे

हरदोई (आरएनआई) मूक-बधिर बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग एवं एडवांस कोक्लियर इम्प्लांट सेंटर लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में नयागांव मुबारकपुर हरदोई स्थित 100 शैय्या चिकित्सालय में कैम्प का आयोजन किया गया ।

सुबह 10:00 बजे से आयोजित कैंप में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 0 से 5 वर्ष के कुल सत्ताईस मूक-बधिर बच्चों का विशेषज्ञ टीम द्वारा परीक्षण किया गया । परीक्षण के उपरांत नौ बच्चों को कोक्लियर इंप्लांट हेतु उपयुक्त पाया गया, जिनका शीघ्र ही लखनऊ में निःशुल्क कोक्लियर इंप्लांट कराया जाएगा ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कैंप मूक-बधिर बच्चों के जीवन में नई रोशनी और नई आवाज़ देने का कार्य कर रहे हैं । उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जन्म से सुनने एवं बोलने में असमर्थ बच्चों की समय रहते जांच अवश्य कराएं, जिससे उनका ससमय उपचार संभव हो सके ।

कैंप में नोडल अधिकारी डॉ. आर०के० सिंह, प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ० मोहम्मद शाहिद सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम के चिकित्सक डॉ० सरताज हुसैन, डॉ० किरन, डॉ० कांति, डॉ० प्रदीप सिंह, डॉ० शैलेश दीक्षित तथा पैरामेडिकल बलराम गुप्ता, मनोज कुमार, अमिताभ एवं अखिलेश उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)