बैकुंठधाम में हुआ प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, भावुक दिखे अखिलेश और शिवपाल

May 14, 2026 - 16:07
 0  378
बैकुंठधाम में हुआ प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, भावुक दिखे अखिलेश और शिवपाल

प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन से यादव परिवार और समर्थकों के बीच गहरा शोक का माहौल देखने को मिला। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के कई सदस्य भावुक नजर आए।

प्रतीक यादव का निधन हृदय गति रुकने और फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने के कारण हुआ था। अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी।

इस दौरान अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के चेहरे पर गहरा दुख साफ दिखाई दे रहा था। प्रतीक यादव की दोनों बेटियां भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहीं।

श्मशान घाट पर माहौल बेहद भावुक रहा। शिवपाल सिंह यादव दोनों बच्चियों को संभालते और सांत्वना देते नजर आए। वहीं पति को अंतिम विदाई देने से पहले अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए दिनभर समर्थकों, रिश्तेदारों और राजनीतिक हस्तियों का आना-जाना लगा रहा। उनके निधन से समाजवादी पार्टी और यादव परिवार के करीबी लोगों में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.