छह माह में 112 नए एचआईवी मरीज, 4 की मौत – बाहर से लौटे मजदूर सबसे अधिक शिकार

अंबेडकरनगर में एचआईवी संक्रमित पाए गए लोगों में उन मरीजों की संख्या सर्वाधिक है जो कि दूसरे प्रांतों से काम कर लौटे हैं। पीड़ितों में चार गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

Wednesday, September 17, 2025 - 09:43
0
छह माह में 112 नए एचआईवी मरीज, 4 की मौत – बाहर से लौटे मजदूर सबसे अधिक शिकार

अंबेडकरनगर (आरएनआई) अंबेडकरनगर जिले में एचआईवी संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पिछले छह महीनों में जिले में 112 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में वे लोग शामिल हैं जो दूसरे राज्यों में काम कर वापस लौटे थे। संक्रमण की यह चेन यहीं नहीं रुकी, इन पुरुषों के संपर्क में आने के बाद अब कई महिलाएं भी संक्रमित पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, चार महिलाओं में एचआईवी की पुष्टि उनके गर्भवती होने के बाद हुई, जिनमें से एक का प्रसव हो चुका है। राहत की बात यह है कि विभाग की सक्रिय निगरानी के चलते नवजात शिशु संक्रमण से सुरक्षित है। 

जिले में वर्ष 2005 से संचालित संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि अब तक 2,040 लोग एचआईवी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 160 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस वित्तीय वर्ष में न केवल संक्रमण के मामलों में तेजी आई है, बल्कि मौतों की संख्या भी दोगुनी हो गई है। पिछले वर्ष 12 महीनों में जहां दो मौतें हुई थीं, वहीं इस बार छह माह में ही चार लोग जान गंवा चुके हैं।

विगत वर्ष पूरे 12 महीनों में एचआईवी संक्रमण के 138 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस साल केवल छह महीनों में ही 112 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में जिले में 1880 एचआईवी एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1689 मरीज जिला अस्पताल के संपूर्ण सुरक्षा केंद्र से दवाएं प्राप्त कर रहे हैं, जबकि शेष मरीज लखनऊ या आसपास के अन्य जिलों में इलाज करवा रहे हैं।

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच, और निःशुल्क दवा वितरण योजनाएं चलाई जा रही हैं, परंतु इसके बावजूद जागरूकता की कमी और असुरक्षित यौन व्यवहार जैसे कारणों से संक्रमण पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User