गुना रेलवे स्टेशन बना पानी का झरना, अधिकारियों की अनदेखी से यात्री बेहाल

Jun 28, 2025 - 15:42
Jun 28, 2025 - 15:43
 0  1.2k

गुना (आरएनआई) गत वर्षो से वर्षा के समय चलता रहता है झरना ओर स्धानीय संबंधित अधिकारी जानकर भी अनदेखा कर रहे हैं। वर्षा के समय यात्री अपनी सामान लिये यहां से वहा घूमते रहते है वर्षा के पानी से बचने के लिए परंतु आई ओ डब्लू संबंधित अधिकारी के कान मे जू तक नही रेंगती। इसी माह के पिछले सप्ताह मे रेल महाप्रबंधक जबलपुर महोदया का दौरा स्टेशन पर हुआ था, उस दिन भी पानी वर्षा था। परंतु संबंधित अधिकारियो ने उस समय इस झरने पर लीपा पोती कर दी थी कि पानी रुक जाये, परंतु महोदया के गुना आने तक वर्षा बंद हो गयी थी। इस कारण ये झरना उनके समक्ष न झर सका। हालांकि महोदया के आगमन पर सुनील आचार्य ने उक्त संबंध मे वार्तालाप महाप्रबंधक से की थी। जिस पर पर संबंधित अधिकारियो ने कहां था कि इसको जल्द सही करवा दिया जायेगा, आगे यात्रियो को परेशानी नही होगी। परंतु 26/06/2025 को सांय साढे आठ बजे बैंगलोर गाडी का शुभारंभ होना था जिसमें गुना_शिवपुरी_अशोकगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को उस गाड़ी को हरीझंडी दिखाकर गाडी रवाना करना था। सांसद एवं मंत्री महोदय का मंच भी उन्ही झरने के पिलर पर बनाया गया था, जब मंच बना तो धूप निकली थी परंतु सांय 6 बजे के लगभग वारिष प्रारंभ हो गयी और मंच का और मंच के सामने का झरना शुरु हो गया। वह तो अच्छा रहा सांसद महोदय के गुना पहुंचते ही वारिष बंद हो गयी और फिर संबंधित अधिकारियो को एक ओर मौका मिल गया। परंतु इन्हे अंतर नही पडता क्योकि ये इतने भृष्ट और अंधे हो गये है कि यात्रियो की क्या परेशानी है इन्हे इस बात से कोई सरोकार नही क्योकि नीचे से ऊपर तक सब सरकार को यात्रियो लूटने बाले भृष्ट लोग बैठे है इन्हे अपनी केबल जैब भरने से नतलब है और इन्हे इन सब परेशानियो को ढकने के लिए इतने नियम कानून बनाना आते कि ऊपर बैठे अधिकारी भी बस देखकर अनदेखा करने लगते. परंतु जो भी हो मरना भोगना इन परेशानियो का सामना केबल उपभोक्ताओ को ही करना पडता है क्योकि न तो वरिष्ठ अधिकारी यह भोग रहे है न ही कोई मंत्री, नेता जन नेता वह तो उस समय आता है जब चार चौकस होता है सभी ओर से उनके जाने के बाद जस की तस व्यवस्थाए हो जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0