गुना पुलिस में जुआ कांड पर सवाल: उमरी चौकी प्रभारी सस्पेंड, लेकिन म्याना थाना TI को अभयदान क्यों?
गुना (आरएनआई)। जिले के म्याना थाना क्षेत्र में बड़ी जुआ कार्यवाही के बाद पुलिस विभाग में दोहरी कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम ने ऊमरी-पाटई के बीच जंगल में दबिश देकर 08 जुआरियों को पकड़ा। इस दौरान 2.03 लाख रुपये नकद, 02 मोटरसाइकिल और अन्य सामान मिलाकर करीब 3.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
हालांकि चर्चाओं में यह मामला और बड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मौके पर करीब 25 लाख रुपये का जुआ खेला जा रहा था और कुछ फोर व्हीलर वाहन भी थे, लेकिन कार्यवाही में उन्हें शामिल नहीं दिखाया गया। सवाल उठ रहा है कि आखिर इन वाहनों और बाकी रकम को क्यों छिपाया गया?
इस प्रकरण में उमरी चौकी प्रभारी, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान पर गाज गिरी और उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं, टीम का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार की भूमिका संदिग्ध बताए जाने के बावजूद उन्हें अभयदान मिलना जिले में चर्चा का विषय बन गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये के जुए में शामिल करीब एक दर्जन लोग सिर्फ दो मोटरसाइकिलों से जंगल तक नहीं पहुंच सकते। ऐसे में बाकी वाहनों और जुआरियों का क्या हुआ, यह बड़ा सवाल है।
जनचर्चा यह भी है कि थाना प्रभारी का जनता के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है और उनके चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में बनाए गए पॉजिटिव माहौल पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई होती है या नहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



