कलेक्टर के निर्देश पर डीजे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी
गुना (आरएनआई) जिले में डीजे वाहनों के विरुद्ध सघन कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों पर कार्रवाई करते हुए तीन डीजे वाहन जब्त किए गए तथा जुर्माने की कार्रवाई भी की गई।
कार्यवाही के दौरान श्री गौरी शंकर वेरवा द्वारा डीजे वाहनों को जब्त कर कैंट थाने में में रखवाया गया। परिवहन विभाग द्वारा वाहन क्रमांक CG10C9759 पर 10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
आज की कार्रवाई में चेक प्वाइंट प्रभारी संतोष सिंह तोमर, आरटीओ कार्यालय से विवेक दुबे एवं आरक्षक हेमंत रघुवंशी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



