पूर्व सांसद केपी यादव कल 4 बजे पहुंचेंगे गाडरवाड़ा धाम, कलश यात्रा में होंगे शामिल
गुना (आरएनआई) श्री सिद्ध पीठ गाडरवाड़ा धाम में आयोजित 551 कन्याओं के निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूर्व सांसद केपी यादव कल दोपहर 4 बजे शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद केपी यादव सबसे पहले धाम स्थित विजय हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे सम्मेलन के शुभारंभ में निकाली जा रही 2100 कलशों की भव्य कलश यात्रा में सम्मिलित होंगे।
धाम के पीठाधीश्वर पं. दीपक पारीक के नेतृत्व में आयोजित इस पंचम वर्ष के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अब तक 211 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने में लगें है ।
समिति द्वारा सम्मेलन की तैयारी पूर्ण की जा रही है ।
धाम के पीठाधीश्वर पं दीपक पारीक ने सभी को कार्यक्रम में सामिल होने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



