रात में थाने पहुंचीं SP हितिका वासल, धरनावदा थाना का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

Wednesday, May 13, 2026 - 20:55
Updated: 5 months ago
0
रात में थाने पहुंचीं SP हितिका वासल, धरनावदा थाना का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

गुना (आरएनआई) जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा लगातार थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 12-13 मई 2026 की दरम्यानी रात उन्होंने धरनावदा थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा सीसीटीएनएस कार्य की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही लंबित अपराधों एवं शिकायतों की स्थिति का भी गहन निरीक्षण कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने थाना स्टाफ को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समाधान किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।

इस दौरान रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर रखने तथा अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User