इस्तांबुल के लिए 16 घंटे देरी से रवाना होने पर इंडिगो पर भड़के यात्री

मुंबई एयरपोर्ट से इस्तांबुल के लिए 16 घंटे देरी से रवाना हुई इंडिगो फ्लाइट को यात्रियों के कड़े गुस्से का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने एयरलाइन को खुब खरी-खोटी सुनाई।

Dec 29, 2024 - 08:00
 0  351
इस्तांबुल के लिए 16 घंटे देरी से रवाना होने पर इंडिगो पर भड़के यात्री

मुंबई (आरएनआई) मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट  6E17 शनिवार को तकनीकी समस्या के कारण 16 घंटे देर से रवाना हुई। इस वजह से कम से कम 100 यात्री मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गए। इसके लिए एयरलाइन को यात्रियों की कड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर देरी और एयरलाइन के खराब व्यवहार की शिकायत की। साथ ही कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया और रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की मांग की, जिसमें ज्यादातर छात्र थे। 

फ्लाइट को सुबह 6:55 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन बाद में एयरलाइन ने बताया कि एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जाएगी और फ्लाइट रात 11 बजे रवाना हुई। 

सोशल मीडिया पर यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए इंडिगो ने इस देरी के लिए माफी मांगी। एयरलाइन की ओर से जारी माफीनामा में कहा गया कि उनकी प्राथमिकता यात्री की सुरक्षा और आराम है। हालांकि, यात्रियों को बार-बार विमान में चढ़ने और उतरने के लिए कहा गया लेकिन अंतिम उड़ान समय के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई। 

कुछ यात्रियों ने एयरलाइन के कर्मचारियों के असभ्य व्यवहार और जानकारी के अभाव पर नाराजगी जताई। बता दें कि उड़ान में कम से कम तीन बार देरी हुई। सूत्रों की माने तो यात्रियों को विमान में चढ़ने और उतरने के लिए कहा गया, लेकिन उन्हें अंतिम प्रस्थान समय के बारे में सूचित नहीं किया गया। 

इंडिगो की फ्लाइट में देरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक्स यूज़र सोनम सैगल ने कहा कि मेरा भाई और उनके कर्मचारियों के बेहद गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण 12 घंटे से ज़्यादा समय से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसा हुआ है। उसकी इस्तांबुल जाने वाली फ़्लाइट थी, जो पहले तो देरी से आई फिर उसे दो बार फिर से बोर्ड और डी-बोर्ड किया गया। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारी बेहद असभ्य हैं और रीशेड्यूल और रिफंड के बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करते हैं। एक अन्य यात्री ने कहा कि कर्मचारियों से किसी भी बुनियादी संचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बेहद निराशाजनक व्यवहार। एक अन्य यूज़र सचिन चिंतलवाड़ ने चिंता व्यक्त की कि देरी के कारण वह इस्तांबुल से वाशिंगटन जाने वाली अपनी कनेक्टिंग फ़्लाइट मिस कर सकते हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.