हरदोई पुलिस का अमानवीय चेहरा, फरियाद करने गयी दलित महिला को एसपी आफिस से घसीटते ले गयी महिला थाना की पुलिस
हरदोई (आरएनआई) देश व प्रदेश में महिला सम्मान की बड़ी बड़ी बातों का शोर सुनाई दे रहा है।संसद से महिला विल पारित किया जा रहा है। दलित महिलाओं पर बिशेष ध्यान दिया जा रहा लेकिन आज हरदोई में पूलिस की बर्बरता का वीडिओ सोसल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो मे हरदोई के पुलिस का कारनामा दिखाई दे रहा है।जिसमें एसपी आफिस में एक दलित महिला अपनी फरियाद करने गयी जिसे महिला थाना की पुलिस जबरन एसपी आफिस से पकड़ कर महिला थाना की ओर चल पड़ी।जब महिला ने आनाकानी की तो महिला सिपाहियों ने उसे सरेराह सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया।और घसीटते हुए थाने तक ले गयी।घटना के सन्दर्भ में पुलिस कप्तान कैसी गोस्वामी ने कहा कि घटना बड़ी ही अमानवीय है। जांच कराती जा रही बाद जांच कार्यवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

