सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पूर्व में दी गई थी नोटिस की चेतावनी
हरिद्वार (आरएनआई)। उत्तराखंड सरकार के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई की गई। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध दरगाह को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग ने दरगाह प्रबंधक को पहले ही नोटिस जारी किया था और तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन आदेश की अवहेलना होने पर प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया। सोमवार सुबह प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान तेज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



