विमानन मंत्रालय का बड़ी कार्रवाई, चारधाम के लिए आर्यन एविएशन की सेवाएं निलंबित

केदारनाथ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत के बाद चारधाम यात्रा के लिए आर्यन एविएशन की सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। विमानन मंत्रालय ने बताया कि खराब मौसम में उड़ान भरने पर भारत एविएशन के दो पायलटों के लाइसेंस भी छह महीने के लिए निलंबित किए गए हैं।

Jun 15, 2025 - 19:30
 0  378
विमानन मंत्रालय का बड़ी कार्रवाई, चारधाम के लिए आर्यन एविएशन की सेवाएं निलंबित

नई दिल्ली (आरएनआई) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ क्षेत्र में रविवार को हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इसके बाद चारथाम यात्रा के लिए आर्यन एविशेन की हेलिकॉप्टर सेवाएं पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं। विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।  

विमानन मंत्रालय के अनुसार, हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, एक शिशु और चालक दल के एक सदस्य सवार थे। मृतकों में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है।

1. विक्रम(46) निवासी  ग्राम रांसी, तहसील ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग 
2. विनोद देवी(66) निवासी हाउस नंबर. 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश 
3. तुस्ती सिंह(19) निवासी हाउस नंबर 429, सिविल लाइन 2, बिजनोरराम बैग कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश। 
4. राजुकुमार सुरेश जायस वाल(41) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
5.शारदा राजकुमार जायसवा (35) निवासी वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र।
6. काशी (23 महीने की बच्ची) निवासी, वाणी नंदेपेरा रोड, सैन मंदिर, महाराष्ट्र। 
7. कैप्टन राजीव, रेसि. राजस्थान. (आर्यन अवेशन)

मंत्रालय ने बताया कि ट्रांसभारत एविएशन कंपनी के दो हेलिकॉप्टर के पायलटों कैप्टन योगेश ग्रेवाल और कैप्टन जितेन्द्र हरजाई ने खराब मौसम की स्थिति में भी उड़ान भरी थी। इस लापरवाही को देखते हुए इन दोनों पायलटों के लाइसेंस को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों पायलटों ने हेलिकॉप्टर वीटी-टीबीसी और वीटी-टीबीएफ से उड़ान भरी थी। सुरक्षा के मद्देनजर 15 और 16 जून 2025 को इस क्षेत्र में सभी चार्टर और शटल हेलिकॉप्टर सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 

हेलिकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.