संसद: मानसून सत्र का 14वां दिन आज, लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार

संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 14वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामे की आशंका है। इससे पहले बुधवार की कार्यवाही के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में सरकार ने हंगामे के बीच ही दो अहम विधेयक पारित कराए।

Aug 7, 2025 - 10:22
 0  108
संसद: मानसून सत्र का 14वां दिन आज, लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार

नई दिल्ली (आरएनआई) एक अन्य कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों को लेकर कहा, ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने का फैसला लिया है। हालांकि, ये फैसला 27 अगस्त से लागू होगा। जिससे कुल टैरिफ 50% हो जाएगा। कांग्रेस सांसद ने कहा, इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में 'नई दिल्ली के दक्षिण जिले के लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हाल ही में हुई गिरफ़्तारियों' पर चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर के पास कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस भेजा है। बता दें कि पुलिस ने इस जिले में कई लोगों को कथित तौर पर केवल बंगाली भाषा बोलने के कारण हिरासत में लिया है। इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार इस मुद्दे पर विरोध कर रही है।

संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की अवधि को छोड़ दिया जाए तो बीते 13 दिनों में संसदीय कार्यवाही का अधिकांश हिस्सा लोकसभा और राज्यसभा में शोरशराबे और विपक्षी दलों के उग्र प्रदर्शन के कारण बाधित हुआ। आज 14वें दिन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस सांसदों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और अमेरिका की टैरिफ नीतियों के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किए हैं। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ थोपने का एलान किया है, जो आगामी 27 अगस्त से प्रभावी होगा। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रही है।

संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामे का दौर जारी रहने के आसार हैं। बिहार में चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अलावा अब सांसद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) फेज 13 की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। राज्यसभा के वेल में सीआईएसएफ कर्मियों के कथित प्रवेश का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा में जारी हंगामे के बीच सरकार अब विधायी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इसी रणनीति के तहत बिल पारित कराने के प्रयास सफल भी हुए हैं। सरकार ने 13वें दिन हंगामे के बीच ही दो अहम विधेयक पारित करा लिए। सत्ताधारी खेमा कथित तौर पर गतिरोध खत्म करने के प्रयास भी कर रहा है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.