भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने तस्वीर खिंचवाते समय व्यक्ति को मारी लात

वीडियो में एक व्यक्ति फ्रेम में आता हुआ दिखाई दे रहा है और दानवे उसे अपने दाहिने पैर से लात मारते हुए और दूर जाने के लिए इशारा करते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि जिस व्यक्ति को लात मारी गई, उसने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता दानवे का दोस्त है।

Nov 12, 2024 - 15:25
 0  189
भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने तस्वीर खिंचवाते समय व्यक्ति को मारी लात

मुंबई (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता तस्वीर खिंचवाने के दौरान फ्रेम में आने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को लात मारते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर विवाद हो गया। हालांकि, बाद में उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह दानवे का दोस्त है और वह केवल उनकी शर्ट ठीक करने की कोशिश कर रहा था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरे महाराष्ट्र में प्रचार कर रहे हैं। जालना जिले के भोकरदान में सोमवार को हुई कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दानवे ने शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर से मुलाकात की। इस दौरान दानवे उनके साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे कि तभी एक व्यक्ति ने फोटो फ्रेम में आने की कोशिश की।

वीडियो में एक व्यक्ति फ्रेम में आता हुआ दिखाई दे रहा है और दानवे उसे अपने दाहिने पैर से लात मारते हुए और दूर जाने के लिए इशारा करते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि जिस व्यक्ति को लात मारी गई, उसने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता दानवे का दोस्त है। उसने कहा, 'मैं रावसाहेब दानवे का करीबी दोस्त हूं और हमारी दोस्ती 30 साल पुरानी है। जो खबर वायरल हुई है वह गलत है। मैं तो बस दानवे की शर्ट ठीक करने की कोशिश कर रहा था।'

शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'रावसाहेब को फुटबॉल खेलना चाहिए था। पिछले दो वर्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं मिला, इसलिए अगर वे फिर से भाजपा को वोट देना चाहते हैं, तो उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Follow         RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.