छत्तीसगढ़ : दुर्घटनावश यूबीजीएल का गोला फटा, सीआरपीएफ का जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) का गोला दुर्घटनावश फट जाने से केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Apr 19, 2024 - 10:45
 0  567
छत्तीसगढ़ : दुर्घटनावश यूबीजीएल का गोला फटा, सीआरपीएफ का जवान घायल

बीजापुर (आरएनआई) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) का गोला दुर्घटनावश फट जाने से केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगम गांव के करीब यूबीजीएल का गोला फटने से सीआरपीएफ की 196 वीं बटालियन का जवान घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान गलगम मतदान केंद्र से पांच सौ मीटर की दूरी पर नक्सल विरोधी अभियान पर थे तब उनसे यूबीजीएल का गोला दुर्घटनावश फट गया। इससे एक जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया गया। उसे बाहर ले जाया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान जारी है। क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों के 60 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.