उपायुक्त ने जिले में पराली जलाने की रोकथाम और निगरानी के लिए पराली सुरक्षा बल का गठन किया
(सुरेश रहेजा, परवीन कुमार, चंद्र मोहन, साहिल रहेजा)
अमृतसर (आरएनआई) वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार, जिले में पराली जलाने की रोकथाम और निगरानी के लिए पराली सुरक्षा बल का गठन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त श्रीमती साक्षी साहनी ने बताया कि इस पराली सुरक्षा बल में तहसीलदार/नायब तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार/निरीक्षक सहकारी समितियां, थाना प्रभारी, कृषि विकास अधिकारी/कृषि विस्तार अधिकारी और क्लस्टर अधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि इस पराली सुरक्षा बल का कार्य ग्राम स्तर पर पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी/रोकथाम करना और प्रतिदिन एसडीएम को इसकी रिपोर्ट देना होगा।
उपायुक्त ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे खंड स्तर पर पराली सुरक्षा बल का गठन कर पराली में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



