इंडिया गेट प्रदर्शन में हंगामा: पुलिस पर मिर्ची स्प्रे का आरोप, दो FIR दर्ज और 22 गिरफ्तार

Nov 24, 2025 - 15:29
 0  81
इंडिया गेट प्रदर्शन में हंगामा: पुलिस पर मिर्ची स्प्रे का आरोप, दो FIR दर्ज और 22 गिरफ्तार

नई दिल्ली (आरएनआई) राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर मिर्ची स्प्रे छिड़कने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की है और कुल 22 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहली एफआईआर कर्तव्यपथ थाने में दर्ज की गई, जहां छह पुरुष प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 79, 105(2), 132, 221, 223 और 6(2) के तहत सार्वजनिक शांति भंग करने, सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं।

दूसरी एफआईआर संसद मार्ग थाने में दर्ज की गई है, जिसके तहत 17 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इन पर बीएनएस की धारा 223A, 132, 221, 121 A, 126 (2), और 3 (5) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें सरकारी व्यवस्था भंग करने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसे प्रावधान शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई से पहले प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पुलिस टीम पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिसमें तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी को आंखों में जलन की शिकायत के बाद आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के पास वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए इकठ्ठा हुए। लेकिन कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी नक्सली हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटने का निर्देश दिया, मगर उन्होंने आदेश मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद झड़प की स्थिति बन गई।

इस बीच, गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की संभावित पेशी को देखते हुए पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने जनता से शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की है, ताकि सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रभावित न हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.