अधिवक्ताओं के सहयोग से लोगों को देंगे गुणवत्तापूर्ण न्याय: जिलाधिकारी

May 27, 2025 - 16:31
May 27, 2025 - 16:39
 0  324

हरदोई (आरएनआई) आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने बार कक्ष में अधिवक्ताओं के साथ साथ संवाद किया। बार कक्ष में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग से  हम लोगों को गुणवत्तापूर्ण न्याय देने में सफल होंगे। बार व कोर्ट एक दूसरे के पूरक हैं। लोगों को त्वरित न्याय दिलाना हम सभी का कर्तव्य है। वादों को तेजी से निस्तारित कराने का पूरा प्रयास किया जायेगा।  अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह तोमर सहित वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)