साप्ताहिक समय-सीमा बैठक सम्पन्न, शिक्षा-स्वास्थ्य व ट्राइबल विकास पर कलेक्टर का जोर

Monday, November 3, 2025 - 17:48
Updated: 10 months ago
0
साप्ताहिक समय-सीमा बैठक सम्पन्न, शिक्षा-स्वास्थ्य व ट्राइबल विकास पर कलेक्टर का जोर

गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों से कहा शासन की योजनाएँ तभी सफल होंगी जब शिकायतें दोहराई न जाएँ। उन्होंने कहा – “सिर्फ निपटान नहीं, समस्या की जड़ तक जाकर उसका स्थाई समाधान करना है”। 

बैठक की शुरुआत सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों से हुई। कलेक्टर ने शिक्षा, जनजातीय, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की सबसे पुरानी पाँच-पाँच शिकायतें स्वयं पढ़ीं और कहा कि इनकी तह तक जाकर स्थायी सुधार करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही या औपचारिक जवाबदेही अब स्वीकार्य नहीं होगी।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने सीएमएचओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा एंबुलेंस में अटेंडर हमेशा सक्रिय रहें, ऑक्सीजन सिलेंडर कार्यशील हों और वाहनों की फिटनेस नियमित रूप से जांची जाए।

बैठक के दौरान उन्होंने सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे से कहा प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में आए नए आवेदन और पिछली जनसुनवाई के आवेदनों के निराकरण की पंचायतवार रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि “अगर शिकायत जिला मुख्यालय तक पहुँच रही है, तो यह संकेत है कि नीचे का अमला सही से काम नहीं कर रहा”।  इसके बाद सीएम एवं सीएसी मॉनिट, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रतिवेदन, पेंशन प्रकरण और ई-ऑफिस प्रणाली की भी समीक्षा की गई।
  
बैठक समापन पर कलेक्टर ने सभी विभागों से अपेक्षा जताई वे शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए सुनिश्चित करें कि हर शिकायत का त्वरित और सार्थक समाधान हो, ताकि जनता को वास्तविक राहत और प्रशासन पर भरोसा महसूस हो सके।

बैठक में अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्र. सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, सहित समस्‍त जिलाधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User