विजयदशमी के दिन अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर पर दर्ज हुई नई FIR, भ्रष्टाचार उजागर करने को बताया कारण
लखनऊ (आरएनआई) भ्रष्टाचार के खिलाफ बेबाक लड़ाई लड़ने वाले आईपीएस अधिकारी और एक्टिविस्ट अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर पर थाना तालकटोरा, लखनऊ में एक नई एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर का नंबर 204/2025 है।
एफआईआर कुल 19 पृष्ठों की है और इसे 30 सितंबर 2025 की रात 12:30 बजे थाना तालकटोरा में श्री संजय शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया। दस्तावेज़ पांच संलग्नकों में विभाजित है, जिनमें जॉइंट कमिश्नर कानून व्यवस्था को प्रेषित पत्र, जांच आख्या, शिकायत और शपथ पत्र शामिल हैं।
शिकायत के अनुसार, वर्ष 2015 में लोकायुक्त ने अमिताभ ठाकुर और उनके परिवार पर जांच की थी। इसमें कई बिंदुओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन केवल आय से अधिक संपत्ति के मामले में ही जांच हुई और यह आरोप कोर्ट में गलत साबित होने पर अंतिम रिपोर्ट स्वीकार की गई। शिकायत में कहा गया है कि अन्य गंभीर आरोपों पर कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायत में उठाए गए अन्य मुद्दों में शामिल हैं:
अनधिकृत रूप से सहकारी समिति की भूमि का आवंटन
अन्य व्यक्तियों की जमीन पर कब्जा
पीआईएल दाखिल कर धन कमाना
परिवार द्वारा लखनऊ और बाराबंकी में भूखंडों की खरीद
सरकार की नीतियों और कार्रवाइयों की आलोचना
एनजीओ के माध्यम से काला धन सफेद करने की संभावना
एफआईआर में कहा गया है कि चूंकि अमिताभ ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में इन बिंदुओं पर विवेचना नहीं हुई, इसलिए उन्हें अलग से जांच के दायरे में लाना आवश्यक है।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ और नूतन ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों दर्ज मुकदमा और यह नया मुकदमा सरकार में बैठे उच्च पदस्थ लोगों के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करने के कारण लिखवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर स्वयं को निर्दोष साबित करने में सक्षम हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



